Bihar Police CSBC Sipahi Syllabus & Exam Pattern: यहाँ देखें!

🔥 Bihar Police CSBC Sipahi Syllabus, Exam Pattern, Physical Test और Selection Process – पूरी जानकारी!

📢 Syllabus Overview: Bihar Police CSBC Sipahi

Join WhatsApp Group

🚀 For Fastest Updates
Join Now

क्या आप बिहार पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रहे हैं? केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही जैसी भर्तियों में सफलता पाने के लिए सबसे ज़रूरी है सही सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना।

सबसे जरूरी बात — इस भर्ती में लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (Matric) अथवा समकक्ष रखा गया है। इस पोस्ट में आपको Bihar Police Sipahi Bharti का पूरा Syllabus, Exam Pattern, Physical Test, चयन प्रक्रिया और आवश्यक योग्यता की एकदम सटीक जानकारी मिलेगी — इसे ध्यान से पढ़ें और अपनी तैयारी को सही दिशा दें।

Bihar Police CSBC Sipahi Syllabus Exam Pattern Physical Test

🎯 पदों का विवरण (Post Details)

बिहार CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा के तहत मुख्य रूप से नीचे दिए गए पदों के लिए समान सिलेबस और परीक्षा पैटर्न लागू होता है:

क्र.सं. पदनाम (Post Name) अधियाची विभाग
(i) मद्य निषेध सिपाही मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग
(ii) कक्षपाल गृह विभाग (कारा)
(iii) चलंत दस्ता सिपाही परिवहन विभाग

🎓 Eligibility Criteria (पात्रता)

📌 Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

पद का नाम आवश्यक योग्यता
सभी पद (Sipahi / Kaxhapal / Chalant Dasta) उम्मीदवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 10वीं कक्षा (Matric) अथवा समकक्ष स्तर की परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

📌 (स्रोत: बिहार पुलिस हस्तक के नियमानुसार)

📏 Physical Standard (शारीरिक मानक)

वर्ग लंबाई (पुरुष) लंबाई (महिला) सीना (केवल पुरुष)
General / OBC / EBC / EWS 165 cm 155 cm 81 cm – 86 cm (5 cm फुलाव)
SC / ST 160 cm 152 cm 79 cm – 84 cm (5 cm फुलाव)

📝 Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

बिहार CSBC सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा Objective Type (बहुविकल्पीय) होती है। सभी प्रश्न 10वीं (Matric) स्तर के होंगे। परीक्षा का विस्तृत पैटर्न नीचे दिया गया है:

विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
हिन्दी 30 30
अंग्रेजी 15 15
गणित 25 25
सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र) 20 20
विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान) 20 20
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले 10 10
कुल (Total) 100 100
  • परीक्षा का माध्यम: ऑनलाइन (CBT) / ऑफलाइन (OMR) — नवीनतम अधिसूचना अनुसार।
  • समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)।
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक की कटौती (अधिसूचना अनुसार)।
  • प्रश्नों का स्तर: 10वीं (Matric) अथवा समकक्ष स्तर — BSEB पाठ्यक्रम के अनुसार।

📚 Bihar Police CSBC Sipahi Syllabus (विस्तृत पाठ्यक्रम)

आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार कक्षा IX और X का संपूर्ण पाठ्यक्रम नीचे दिया गया है। परीक्षा में प्रश्न इसी सिलेबस से आएंगे:

1. हिन्दी (Hindi) – Class IX & X

वर्ग IX – मातृभाषा (हिन्दी)

📖 गद्य (Prose)
  • हिन्दी भाषा के उद्भव एवं विकास से संबंधित एक पाठ।
  • नई कहानी से एक कहानी।
  • उर्दू साहित्य से महिला लेखिका की एक कहानी।
  • बिहार के प्रतिष्ठित समकालीन कथाकार की एक कहानी।
  • जल / संस्कृति को प्रतिबिंबित करता हुआ पाठ।
  • सिनेमा से संबंधित पाठ।
  • गांधी / विनोबा जैसे महान व्यक्तियों की रचना।
  • नालंदा / विक्रमशिला जैसे ऐतिहासिक महत्त्व के विद्या केंद्रों का जीवंत परिचय।
  • शिक्षा शास्त्र से संबंधित पाठ।
  • किसी युग प्रवर्तक साहित्यकार की आत्मकथा।
  • बिहार के ग्राम-गीतों के महत्त्व पर एक पाठ।
📖 पद्य (Poetry) — कालखंड
  • भक्तिकाल — दो कवियों की रचनाएँ।
  • रीतिकाल — एक कवि की एक रचना।
  • द्विवेदी युग — एक कविता।
  • छायावाद — एक कविता।
  • प्रगतिवाद — एक कविता।
  • समकालीन कविता — तीन कवियों की कविताएँ।
  • भारतीय भाषा एवं विश्व भाषा — एक-एक कविता।
📖 व्याकरण (Grammar)
  • लिंग, वचन, काल, उपसर्ग, अकर्मक, सकर्मक, प्रेरणार्थक क्रियाएँ।
  • वाच्य, संधि, समास, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक।
  • श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, वाक्य-शुद्धि।
  • साहित्यशास्त्र: शब्द शक्ति — अभिधा, लक्षणा; अलंकार; प्रमुख मात्रिक छंद — दोहा, चौपाई, छप्पय, सोरठा, रोला।

वर्ग X – मातृभाषा (हिन्दी)

📖 गद्य (Prose)
  • डॉ. अम्बेडकर / डॉ. लोहिया जैसे महान व्यक्तियों की रचनाएँ।
  • विदेशी विद्वानों के हिंदुस्तान की संस्कृति से जुड़े पाठ।
  • देवनागरी लिपि के उद्भव एवं विकास को रेखांकित करने वाला पाठ।
  • बिहार के किसी कथाकार की एक कहानी।
  • साठोत्तरी पीढ़ी के किसी एक कहानीकार की कहानी।
  • किसी प्रतिष्ठित महिला कथाकार की एक कहानी।
  • बच्चों के सौंदर्यबोधात्मक विकास में कलाओं की भूमिका।
  • शिक्षाशास्त्र से संबंधित पाठ।
  • किसी भारतीय कलाकार पर एक संस्मरणात्मक पाठ।
  • हास्य-व्यंग्य एवं साक्षात्कार।
📖 व्याकरण (Grammar) – X
  • संधि (प्रकार सहित), समास (रचना और प्रकार सहित), संक्षेपण।
  • पारिभाषिक एवं तकनीकी शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, वाक्य-शुद्धि, पदबंध, वाच्य और उनके भेद, वाक्य प्रकार।
  • साहित्यशास्त्र: व्यंजना; अर्थालंकार — उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, विरोधाभास; वर्णिक छंद; काव्य-गुण, रस।
2. English – Class IX & X
📖 Class IX – English Syllabus
  • Word Accent and Intonation।
  • Group discussions on familiar topics and contemporary issues।
  • Comprehension (Reading of Tales / Short Stories / Short Plays / Essays)।
  • Recitation of poems for enjoyment and understanding।
  • Writing (Composition) exercises; Translation from mother tongue।
  • Grammar: Sequence of Tenses, Reported Speech, Modal Auxiliaries, Passive Voice।
  • Non-finite (Infinites, Gerunds, Participles); Punctuation marks।
  • Synthesis using cohesive devices; Prepositions; Relative Clauses; Phrases and Idioms।
📖 Class X – English Syllabus
  • Word Accent and Intonation (contd.); Group discussions on contemporary issues।
  • Comprehension; Reading of Tales / Short Stories / Short Plays / Essays।
  • Writing (Composition) exercises; Translation from mother tongue (structure-based)।
  • Grammar: Sequence of Tenses, Reported Speech, Non-finites, Passive Voice।
  • Punctuation marks; Prepositions; Synthesis using cohesive devices।
  • Phrases, Idioms including Phrasal Verbs and Prepositional Phrases।
  • Conditional Clauses; Subject-Verb Agreement।
3. गणित (Mathematics) – Class IX & X
📖 Class IX – गणित
  • Unit I: संख्या पद्धति — वास्तविक संख्या।
  • Unit II: बीजगणित — बहुपद; दो चर वाले रैखिक समीकरण।
  • Unit III: व्यावसायिक गणित — शेयर एवं लाभांश; बट्टा; चक्रवृद्धि ब्याज; किस्तों में भुगतान।
  • Unit IV: निर्देशांक ज्यामिति — कार्तीय समतल; एक बिंदु के निर्देशांक; समतल पर बिंदुओं का अंकन।
  • Unit V: ज्यामिति — यूक्लिड की ज्यामिति; रेखाएँ एवं कोण; त्रिभुज; चतुर्भुज; क्षेत्रफल; वृत्त; बनावट।
  • Unit VI: क्षेत्रमिति — क्षेत्रफल; पृष्ठ क्षेत्रफल और आयतन।
  • Unit VII: सांख्यिकी एवं प्रायिकता।
📖 Class X – गणित
  • Unit I: संख्या पद्धति — वास्तविक संख्या।
  • Unit II: बीजगणित — बहुपद; दो चर में रैखिक युग्म समीकरण; द्विघात समीकरण; अंकगणितीय आवृत्ति।
  • Unit III: त्रिकोणमिति — त्रिकोणमितीय अनुपात; त्रिकोणमितीय तादात्म्य।
  • Unit IV: निर्देशांक ज्यामिति।
  • Unit V: ज्यामिति — त्रिभुज; वृत्त; बनावट।
  • Unit VI: क्षेत्रमिति — समतल क्षेत्र का क्षेत्रफल; पृष्ठों का क्षेत्रफल एवं आयतन।
  • Unit VII: सांख्यिकी एवं प्रायिकता; सहायक पाठ।
4. सामाजिक विज्ञान – Class IX & X (इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र)
📖 इतिहास (History) – Class IX
  • भौगोलिक खोज — अंधकारमय युग, आधुनिक युग का प्रादुर्भाव, औपनिवेशिक विस्तार।
  • अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम — पृष्ठभूमि, कारण, परिणाम, औद्योगीकरण का प्रभाव।
  • फ्रांस की क्रांति — पुरानी व्यवस्था, कारण, परिणाम और महत्व।
  • नाजीवाद — जर्मनी की ताात्कालिक स्थिति, हिटलर का उदय, नाजीवादी दर्शन।
  • प्रथम एवं द्वितीय विश्वयुद्ध — कारण, परिणाम, प्रभाव।
  • आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद, कृषि और खेतिहर समाज।
  • शांति प्रयास — राष्ट्रसंघ और संयुक्त राष्ट्रसंघ।
📖 इतिहास (History) – Class X
  • यूरोप में राष्ट्रवाद — 1830 के बाद का विकास; पोलैंड, हंगरी, इटली, जर्मनी, ग्रीस के आंदोलन।
  • समाजवाद एवं साम्यवाद — 1917 की बोल्शेविक क्रांति।
  • हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन।
  • भारत में राष्ट्रवाद (1914-1930) — खिलाफत, असहयोग, सविनय अवज्ञा आंदोलन।
  • अर्थव्यवस्था और आजीविका — ब्रिटेन और भारत में औद्योगीकरण।
  • शहरीकरण एवं शहरी जीवन।
  • व्यापार और भूमंडलीकरण।
  • प्रेस, संस्कृति और राष्ट्रवाद।
📖 भूगोल (Geography) – Class IX & X
  • Class IX: स्थिति एवं विस्तार, भौतिक स्वरूप, अपवाह तंत्र, जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य प्राणी, जनसंख्या, भारत के पड़ोसी देश, मानचित्र अध्ययन।
  • Class X: संसाधन (भूमि, कृषि, जल, खनिज, वन, शक्ति), निर्माण उद्योग, परिवहन एवं संचार, बिहार के प्राकृतिक संसाधन एवं जनसंख्या, मानचित्र अध्ययन।
📖 राजनीति शास्त्र (Political Science) – Class IX & X
  • Class IX: लोकतंत्र की पृष्ठभूमि एवं विस्तार; लोकतंत्र क्या और क्यों; संविधान निर्माण; चुनावी राजनीति; संसदीय लोकतंत्र की संस्थाएँ; लोकतांत्रिक अधिकार।
  • Class X: सत्ता की साझेदारी; सत्ता में साझेदारी की कार्य-प्रणाली; लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष; लोकतंत्र की उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ; बिहार में पंचायती राज।
📖 अर्थशास्त्र (Economics) – Class IX & X
  • Class IX: बिहार के एक गाँव की कहानी; मानव — एक संसाधन; गरीबी; बेकारी; कृषि, खाद्यान्न सुरक्षा एवं गुणवत्ता; कृषक-मजदूरों की समस्याएँ।
  • Class X: अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास (बिहार के संदर्भ में); राज्य एवं राष्ट्र की आय; मुद्रा, बचत एवं साख; हमारी वित्तीय संस्थाएँ; रोजगार एवं सेवाएँ; वैश्वीकरण; उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण।
5. विज्ञान (Science) – Class IX & X
📖 Class IX – विज्ञान
  • अध्याय 1 (भोजन): पादप एवं जंतु जनन; उर्वरक, कीट-रोगों से बचाव; जैव कृषि।
  • अध्याय 2 (पदार्थ): हमारे कपड़ों की सामग्री; विभिन्न प्रकार की सामग्री; तत्व, यौगिक और मिश्रण; परमाणु की कणिक प्रकृति; स्थिर अनुपात का नियम; मोल की अवधारणा। समस्थानिक (Isotope), समभारिक (Isobars)।
  • अध्याय 3 (सजीवों का संसार): जैव विविधता; वर्गीकरण का आधार; कोशिका — जीवन की आधारभूत इकाई; जैविक गठन के स्तर; पादप एवं जंतु ऊतक; रोग एवं उनके कारण (Typhoid, Diarrhoea, Hepatitis, Rabies, AIDS, TB, Polio)।
  • अध्याय 4 (गतिमान वस्तुएँ): गति, वेग, त्वरण, वेग-समय ग्राफ; न्यूटन के गति नियम; गुरुत्वाकर्षण; कार्य, ऊर्जा और शक्ति; दाब और उत्प्लावन; ध्वनि — प्रकृति, वेग, परावर्तन, प्रतिध्वनि, सोनार।
  • अध्याय 5 (प्राकृतिक संसाधन): प्रकृति में संतुलन; जैव-भू रासायनिक चक्रण; वायु, जल एवं मृदा प्रदूषण; ओजोन परत में छेद।
📖 Class X – विज्ञान
  • अध्याय 1 (पदार्थ): अम्ल, भस्म और লবণ; रासायनिक प्रतिक्रियाओं के प्रकार — संयोजी, वियोजन, विस्थापन, द्विविस्थापन, उदासीनीकरण; धातुकर्मी प्रक्रिया; कार्बन के यौगिक; तत्वों का वर्गीकरण — मेंडलीफ की आवर्त सारणी।
  • अध्याय 2 (सजीवों का संसार): हमारा पर्यावरण (जैव विघटित / जैव अविघटित / ओजोन क्षरण); जीवों में पोषण, श्वसन, परिवहन एवं उत्सर्जन; सजीवों में नियंत्रण (पादप हार्मोन, तंत्रिका तंत्र); प्रजनन (पादप, जंतु, परिवार-नियोजन, HIV/AIDS); अनुवांशिकी एवं जैव विकास।
  • अध्याय 3 (वस्तुएँ कैसे काम करती हैं): विद्युत परिपथ — ओह्म का नियम, श्रेणीक्रम व समानांतर संयोजन; चुम्बकीय क्षेत्र; विद्युत मोटर; विद्युत चुम्बकीय अभिप्रेरण; विद्युत जनित्र; AC / DC; घरेलू विद्युत परिपथ।
  • अध्याय 4 (प्राकृतिक घटनाएँ): अभिसरित और अपसरित प्रकाश; अवतल दर्पण; अपवर्तन के नियम; उत्तल लेंस से प्रतिबिंब; मानव आँख में लेंस का कार्य; दृष्टि की समस्याएँ; प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण, प्रकीर्णन।
  • अध्याय 5 (प्राकृतिक संसाधन): वन एवं वन्य प्राणी का संरक्षण; क्षेत्रीय पर्यावरण; ऊर्जा के स्रोत — जीवाश्म ईंधन, सौर ऊर्जा, बायोगैस, जल एवं ज्वारीय ऊर्जा, नाभिकीय ऊर्जा।
6. सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले
📖 सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न — सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामलों से संबंधित।
  • बिहार एवं भारत का सामान्य ज्ञान — इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था।
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ।
  • खेल, पुरस्कार, नई नियुक्तियाँ एवं सरकारी योजनाएँ।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित समसामयिक प्रश्न।

✅ Selection Process (चयन प्रक्रिया)

बिहार CSBC सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है। हर चरण में पास होना अनिवार्य है:

  • Step 1 – लिखित परीक्षा (Written Exam): 100 अंकों की Objective Type परीक्षा। यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है — इसमें उत्तीर्ण होने के बाद ही आगे बढ़ा जा सकता है।
  • Step 2 – Physical Standard Test (PST): लिखित परीक्षा पास करने वालों की लंबाई और सीना (पुरुष) की माप की जाएगी।
  • Step 3 – Physical Efficiency Test (PET): दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद आदि स्पर्धाएँ। यह Qualifying Nature की होती है — अंक नहीं जुड़ते।
  • Step 4 – Document Verification: सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जाँच।
  • Step 5 – Medical Examination: अंतिम रूप से चयनित होने से पहले जिला अस्पताल में मेडिकल फिटनेस टेस्ट।
  • Final Merit List: लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

🔗 Important Links

❓ Frequently Asked Questions (FAQs)

1. Bihar Police Sipahi Bharti के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को Bihar School Examination Board (BSEB) या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matric) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
2. Bihar Police CSBC लिखित परीक्षा का स्तर क्या होगा?
लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (Matric) अथवा समकक्ष स्तर का होगा।
3. Bihar Police Sipahi Syllabus में कौन से विषय हैं?
सिलेबस में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले शामिल हैं।
4. Bihar Police Sipahi Physical Test में क्या होता है?
Physical Test में दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएँ शामिल हो सकती हैं। Physical Test लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद होती है और यह Qualifying Nature की होती है।
5. क्या Bihar Police Sipahi Bharti में Negative Marking होती है?
हाँ, विस्तृत नोटिफिकेशन के अनुसार प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) हो सकती है। इसलिए अनुमान लगाकर उत्तर देने से बचें।
6. CSBC Bihar की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
CSBC Bihar की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in है। सभी आधिकारिक नोटिफिकेशन और सिलेबस अपडेट्स यहीं से प्राप्त होते हैं।

🔥 Conclusion / Final Words

Bihar Police CSBC Sipahi Bharti का यह सिलेबस उन युवाओं के लिए बेहद उपयोगी है जो बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। परीक्षा का स्तर Matric (10th) का है — इसलिए सही रणनीति और मेहनत से सफलता निश्चित है। NCERT और BSEB पाठ्यक्रम को आधार बनाकर तैयारी शुरू करें।

ResultPath की पूरी टीम की ओर से आपकी बेहतरीन तैयारी के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! 🎯 (Best of Luck)

🚨 Disclaimer: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में किसी भी बदलाव के लिए CSBC Bihar की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें। ResultPath यह जानकारी छात्रों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए प्रकाशित करता है।